The Voice of Bareilly since 2010

बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि के बाद कानपुर और लखनऊ चिड़ियाघर बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird Flue) की दस्तक के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि के बाद कानपुर और लखनऊ में चिड़ियाघर बंद कर दिए हैं।

दरअसल, कानपुर चिडियाघऱ में में पांच दिन पहले जो जंगली मुर्गियां मृत पाई गई थीं, उनमें बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद से प्रशासन हाई अलर्ट पर है। चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में मौजूद पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया हैं। दस किलोमीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पहले 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर को बंद किया गया था, लेकिन अब अनिश्चितकाल के लिए जू को बंद किया गया है। किसी को भी चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, परिंदों को मारने का आदेश दुखद है लेकिन प्रोटोकॉल के तहत यह करना ही होगा

error: Content is protected !!