U.P. News

कश्यप समाज ने निकाली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

बदायूं। कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को उझानी में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा काली अखाड़ों, झांकियों एवं देवी मां के विभिन्न स्वरूपों के साथ निकाली गई जो बड़ी माता के मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक आयोजन में तब्दील हो गई। यहां समाज लोगों ने मां दुर्गा को झंडी अर्पित की और हवन में पूर्णाहुति दी।

इससे पहले अपराह्न साढ़े तीन बजे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। निषाद ने मां दुर्गा और काली के स्वरूपों का पूजन-अर्चन भी किया। इससे पूर्व कश्यप समाज को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज की एकता को बल मिलता है।

शोभायात्रा कश्यप पुलिया से पूरे नगर का भ्रमण करती हुई बड़ी माता के मंदिर पहुंची। मंदिर में समाज के लोगों ने अनेक धार्मिक कार्यों में प्रतिभाग किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा भजनों पर थिरकते हुए चल रह थे। बाबा श्याम के भक्त बाबा का ध्वज लहराते हुए जयकारा लगा रहे थे।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व पालिका सदस्य प्रेमपाल कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, राजकुमार, रवि, रिंकू, मुलायम कश्यप, शीला कश्यप, देवकी कश्यप, मीना देवी कश्यप, शकुन्तला देवी, सालिग राम कश्यप समेत कश्यप समाज के नर-नारी और बच्चे बड़ी संख्या में शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago