U.P. News

राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारने पर चिन्तन

बदायूं @BareillyLive. बिसौली में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक नवाचारों, राज्य स्तरीय विषयगत शैक्षिक नवाचार कार्यशालाओं के आयोजन, शैक्षिक नवाचार संकलन, शैक्षिक भ्रमण, शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम तथा एसोसिएशन की मजबूती हेतु प्रयास, कार्य योजना पर चर्चा की गई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व वैज लगाकर स्वागत किया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक पवन सचान ने हुए कहा कि मैंने आज देखा कि कोई एसोसिएशन ऐसा भी है जो अपनी माँगो को नहीं बल्कि शैक्षिक नवाचारों व बच्चो के शिक्षण हित के लिए कार्य कर रहा है। अवकाश के समय इतनी संख्या में शिक्षको की उपस्थिति दर्शाती है कि आप सब शिक्षा व एसोसिएशन के प्रति समर्पित है मेरा शैक्षिक नवाचार कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन सी. एल. रोज ने संगठनात्मक विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन सराहनीय कार्य कर रही है।
सहायक उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार, सचिव स्टेरिंग कमेटी ए.आई.एफ.टी.ओ. माधुरी रोज, अध्यक्ष चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी डा. सीमा मिश्रा आदि अतिथियों व पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० मनोज कुमार सिंह ने एसोसिएशन की कार्यप्रणाली व कार्य योजना पर चर्चा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

अन्त में अतिथियों ने कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आये मौजूद सभी पदाधिकारियों के साथ जनपद बदायूँ के संध्या मौर्य, याचना शुक्ला, चन्द्रमुखी आदि सदस्यों को प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने शैक्षिक नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम में शरद चौहान, उपेन्द्र राजम, अकबर अली, नीतू यादव, मोहन लाल सुमन, महेश कुमार, समीक्षा मिश्रा, याचना शुक्ला, गरिमा यादव, संध्या मौर्य, चन्द्रमुखी, लता पाल, पूजा शुक्ला, अंजू शर्मा, पूजा शुक्ला, राजेश कुमारी, सीमा कश्यप, योगिता गुप्ता, नीलम पुष्कर, अर्चना सागर, रजनीश, डा. पुष्पेन्द, ललिता, जयमाला ठाकुर, चिन्तन चौधरी, रितु चौहान, बलराम गुप्ता, सत्य पाल सिंह, अंजू गौतम आदि प्रदेश भर से आये पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago