U.P. News

टक्कर 2022: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को बनाया गया चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के कुछ महीने बाद होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने जिम्दारियों का बंटवारा शुरू कर दिया। ऐसे समय मे जब विरोधी दल जुबानी जमा-खर्च में लगे हुए हैं, भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंकने के साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। पार्टी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्ससभा सदस्य सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी लोकसभा सांसद संजय भाटिया को, बृज क्षेत्र का प्रभारी बिहार से विधायक संजीव चौरसिया को, अवध क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार को, कानपुर का प्रभारी राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को, गोरखपुर का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को और काशी क्षेत्र का सह प्रभारी सुनील ओझा को बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। बसपा भी मुकाबले में होने का दावा कर रही है। दूसरी ओर कई दशक प्रदेश में सरकार चला चुकी कांग्रेस अभी तक दवों और जुबानी जमा-खर्च तक सीमित है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के नजरिये से भी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। माना जा रहा है कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीतने में कामयाब रही तो 2024 में भी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago