The Voice of Bareilly since 2010

बंदरों का आतंक : बदायूं में छत पर चढ़े किसान पर हमला, जीने से फिसलकर मौत

बंदरों का आतंक,Terror of monkeys,किसान पर हमला,

बदायूं @BareillyLive. बदायूं जिले के विभिन्न इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर तो छोड़िये, अब गांवों में भी बदंरों के हमले से लोग जान गवां रहे हैं। ताजा मामला बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला का है। यहां छत पर चढ़े एक किसान पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह जीने की ओर दौड़ा, जहां से फिसलकर वह छत से नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में पूर्व प्रधान के छोटे भाई 45 वर्षीय देशराज शाक्य छत पर सूख रहे कपड़े उतारने चढ़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। देशराज बंदरों से बचने के लिए जीने की ओर दौड़े। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से मकान के बाहर लगीं ईंटों के ढेर पर गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

देशराज की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी संतोष कुमारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

error: Content is protected !!