U.P. News

“…मुख्यमंत्री जी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा”, सुसाइड नोट लिख सचिवालय पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मारी, मौत

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर 7 पर तैनात दारोगा निर्मल चौबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मारने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। बंथरा थाने में तैनात निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में उनको गोली लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। वह यहां चिनहट में रहते थे। अपनी बीमारी के चलते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।  बंथरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि निर्मल 1987 बैच के प्रमोटेड दारोगा थे। वह अक्सर सचिवालय में ही तैनात रहते थे।

निर्मल चौबे ने सचिवालय के गेट नंबर सात के सामने पार्किंग में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुंचे। खुद को गोली मारने से पहले निर्मल चौबे ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र लिखा। सुसाइड नोट में उन्‍होंने खुद की बीमारी से परेशान होकर आत्‍महत्‍या करने की बात लिखी है। मुख्यमंत्री के नाम लिखे नोट में उन्होंने लिखा है, “मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूँ, अब जीने की इच्‍छा नहीं है। आप से बस इतनी गुजारिश है कि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा।”

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago