The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं के गांव में दबंगों का कहरः वृद्ध महिला का स्तन काटा, वृद्धपति और पुत्र का सिर फोड़ा

महिलाओं के कपड़े फाड़े, बिसौली पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने आरोप

विष्णुदेव चाण्डक, बदायूं (BareillyLive)। बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद में दंबगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। दबंगों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर परिजनों पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद युवती से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित परिजनों ने थाने जाकर आपबीती सुनाई तो मनमानी पर उतारू पुलिस कर्मियों ने उन्हें टरकाने का भरसक प्रयास किया। पीड़ित परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

पीड़ितों के परिजनों की मानें तो गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मामूली बात पर गुस्सा होकर ऐसा कहर बरपाया कि देखने वाले की रुह कांप जाये। दबंगों ने दिन-दहाड़े घर में घसकर लोगों को जमकर पीटा। वृद्ध महिला का स्तन तक काट लिया। महिला के वृद्ध पति और पुत्र का सिर फोड़ दिया। इतने से भी गुण्डों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो घर में मौजूद युवती के कपड़े फाड़ दिये। दबंगों ने छोटे बच्चों तक को नहीं बख्सा। छोटे बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश की गई तो छीनाझपटी में मासूम के भी चोटें आई है। दबंगों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक घर में लाठी-डंडों से जमकर कहर ढहाया। वहीं पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर भी तहरीर में बदलाव कराने आरोप लगाया है।

कोतवाल विजेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच पड़ताल में सम्पत्ति का विवाद का पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। पूरे मामले में तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!