The Voice of Bareilly since 2010

अयोध्या के विवादित ढांचा की सुनवाई से जुड़े रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकी

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर विवाद मामले की सुनवाई से जुड़े सेवानिवृत्त न्यायाधीश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे गए हैं। रिटायर्ड जज ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जानकारी देने के साथ ही गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोमतीनगर के विरामखंड पांच निवासी अवकाशप्राप्त जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को शुक्रवार देर रात अज्ञात नंबर से फोन किया गया। फोन उठाते ही कोई युवक उन्हें गालियां देने लगा। इस पर सेवानिवृत जज ने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज आने लगे।  इंस्पेक्टर गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन किया गया था, उसके फर्जी आईडी से खरीदे जाने की जानकारी मिली है। सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!