U.P. News

बेकाबू कोरोना : उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के नए मरीजों के सभी रिकॉर्ड टूट गए। गुरुवार को सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार यहां पहली बार 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। यह संख्या 20,512 है। राज्य में 7 अप्रैल को 6,002 केस मिले थे जबकि 8 मार्च को यह संख्या महज 101 थी। इसके बाद इसके अचानक तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। अभी महाराष्ट्र इकलौता राज्य था, जहां 20 हजार से ज्यादा मरीज रोजाना मिल रहे थे।

राज्य में बुधवार को 4,517 मरीज रिकवर हुए। इस दौरान 67 मौतें भी हुई हैं। प्रदेश में कुल केस साढ़े सात लाख करीब पहुंच गए हैं। 9,376 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। राज्य में 1.11 लाख एक्टिव केस हैं। यहां 83 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

प्रदेश में बेड, वेंटिलेटर की भी कमी

उत्तर प्रदेश  के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का संकट सामने आने लगा है। पूरे राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन के 25 हजार डोज मंगवाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इंजेक्शन की सप्लाई कराने का आदेश दिया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago