U.P. News

यूपी चुनावः कांग्रेस की पांचवीं सूची में उरुणा राणा और गायत्री तिवारी शामिल, जानिये कौन हैं ये दोनों

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें फिलहाल अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा और गायत्री तिवारी शामिल हैं। गायत्री तिवारी खुशी दुबे की मां हैं। खुशी दुबे मुठभेड़ में मारे गये डॉन विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए यह कांग्रेस उम्मीदवारों की पांचवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पांचवीं सूची के मुताबिक, उन्नाव जिले के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से उरुशा राणा, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, कानपुर के कल्याणपुर से गायत्री तिवारी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी और लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले सपा ने भी खुशी की मां को टिकट देने का प्रस्ताव रखा था हालांकि उस वक्त उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। खुशी की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है वहां से फिलहाल भाजपा की नीलिमा कटियार विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को जबकि सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago