The Voice of Bareilly since 2010

यूपी एमएलसी चुनाव : भाजपा ने दलबदलुओं को भी दिया टिकट, बरेली-रामपुर से कुंवर महाराज सिंह पर जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश विधानसभा

लखनऊ : (UP MLC Elections 2022) उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान वाले 30 क्षेत्रों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी गयी। इनमें दलबदलुओं के साथ ही लोकसभा चुनाव हारने वालों के भी नाम शामिल हैं। पार्टी ने रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह पर भरोसा जताया है।

इस सूची में सपा से आये  रविशंकर सिंह पप्पू, रमा निरंजन, नरेंद्र भाटी और सीपी चंद्र के नाम शामिल हैं। रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव हारे दिनेश प्रताप सिंह को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को भी टिकट दिया गया है। सीतापुर से पवन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गय है। अभी वह भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हैं।


पहले चरण के प्रत्याशी

  1. मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से सत्यपाल सैनी। 
  2. रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह।
  3. बदायूं से वागीश पाठक।
  4. पीलीभीत-शाहजहांपुर से डा. सुधीर गुप्ता।
  5. हरदोई से अशोक अग्रवाल
  6. लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता।
  7. सीतापुर से पवन सिंह चौहान।
  8. लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान।
  9. रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह।
  10. प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह।
  11. बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह।
  12. बहराइच से डा. प्रज्ञा त्रिपाठी।
  13. गोंडा से अवधेश सिंह मंजू।
  14. फैजाबाद से हरि ओम पाण्डेय।
  15. गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद।
  16. देवरिया से रतनपाल सिंह।
  17. आजमगढ़-मऊ से अरुण कुमार यादव।
  18. बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू।
  19. गाजीपुर से चंचल सिंह।
  20. इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव।
  21. बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सिंह सेंगर।
  22. झांसी-ललितपुर-जालौन से रमा निरंजन।
  23. इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी।
  24. आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे
  25. मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह।
  26. मथुरा-एटा से आशीष यादव आशू।
  27. अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह।
  28. बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी।
  29. मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेन्द्र भारद्वाज।
  30. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा।
error: Content is protected !!