U.P. News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुए मतदाता जागरूकता व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

BareillyLive : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई में व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी, मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विज्ञान संचारक प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ मन से निष्पक्ष चुनाव कराने में सभी योगदान करें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। सभी को संतुलित आहार और व्यायाम आवश्यक है। अद्ववार्षिक परीक्षाएं 12 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। सभी को मन से भय दूर कर पठन और अभ्यास पर बल देना चाहिए। परीक्षा से किसी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए। प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 10 अक्टूबर को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वी ओ टी ई बी एस आर आई की मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु संदेश वोट फॉर बुलंदशहर इंडिया दिया।

पीटीआई डॉ रवि प्रकाश दुबे, विद्यार्थी वीरेश कुमार, उमेश कुमार, प्रियांशी और शिव कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक कृपाल सिंह, पवन कुमार यादव, अतर सिंह, राज कुमार, डॉ रवि प्रकाश दुबे, योगेश कुमार अग्रवाल, धर्मराज मौर्य, सुभाष चंद्र पाठक, डॉ मंजू मिश्रा, पवन कुमार राघव, चंद्रभान, जवाहर लाल, पप्पू आदि उपस्थित रहे । संचालन स्काउट प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago