U.P. News

आप की तिरंगा यात्रा : पहले रामलला का आशीर्वाद, फिर शुरू किया चुनाव अभियान

अयोध्या। रामलला की शरण में पहुंच आशीर्वाद लेने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना अभियान मंगलवार को विधिवत शुरू कर दिया। रामनगरी अयोध्या से आप के इस अभियान का आगाज तिरंगा संकल्प यात्रा के साथ हुआ।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ पार्टी की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ आप कार्यकर्ताओं ने गुलाबबाड़ी से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यह यात्रा सिविल लाइन में गांधी पार्क तक जाकर सम्पन्न हो गई। इसका नेतृत्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस यात्रा का भविष्य में विस्तार भी करने की योजना बनाई गई है।

राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे केजरीवाल : सिसोदिया

सिसोदिया ने पत्रकारों कै साथ बताचीत में कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। पूरी दुनिया में रामराज की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाले अन्त में क्या करते हैं, यह सभी लोग जानते हैं। जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर आदर्श रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है वह दिल्ली की सरकार है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए रामलला के सामने अजीर् पेश की है। तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को पार्टी लोगों को जागरूक करेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे। यहां इन दोनों ने रामलला के साथ ही हनुमान गढ़ी पहुंच कर बजरंगबली के भी दर्शन किए। संतों और धर्माचार्यों से आशीर्वाद लिया। पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago