U.P. News

पांच वर्ष पार्टी के संकल्पों पर काम किया, प्रदेश की छवि सुधारी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ संकल्प लिये थे। उन संकल्प की दिशा में सरकार ने जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य है। हमने प्रदेश में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी संकल्पों को पूरा करने के साथ ही प्रदेश की छवि को भी सुधारने का काम किया है। पांच साल में से तीन साल तक सरकार ने बेहतर काम कर प्रदेश की छवि को सुधारने का काम किया। दो साल कोरोना महामारी से जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी। इस दौरान  “यूपी में योगी है उपयोगी” गीत लांच किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन को दुनिया ने सराहा है। उत्तर प्रदेश की शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है। 1538992 को बूस्टर डोज लग गई है। 15  से 17 वर्ष की आयु के 1 करोड़ से अधिक को डोज लग गई है। पहली लहर को नियंत्रण के बाद बहुत सारी परेशानी और चुनौतियों से मुकाबला किया। 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की। 

उन्होंने कहा महामारी के दौरान 581 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए है। तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया गया है। आज एक्टिव केस 41471 हैं। पिछले 15 दिन में 60 हजार मामले कम हुए हैं। यूपी सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश है। जीवन और जीविका को बचाने का मॉडल प्रस्तुत किया है। 

उन्होंने कहा कि पांच साल में यूपी ने मील के पत्थर भी स्थापित किए है। मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है। प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार रुपये तक पहुंचाने में सफल रहे। प्रदेश सरकार का बजट 6 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है। निवेश में यूपी 14वें स्थान पर था जबकि  आज देश व दुनिया का निवेशकों के लिए यूपी पहली पसंद है।

योगी ने कहा कि यह यात्रा जो शरू हुई यहीं पर सन्तुष्ट करने वाली नही होनी चाहिए। आत्मा सन्तुष्टि लेकर नहीं बैठ सकते। अर्थव्यवस्था, प्रतिव्यक्ति आय की दृष्टि से भी यूपी को नंबर एक बनाना है। उसके लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। श्रमिक की स्किल मैपिंग कराई गई। एमएसएमई में ऋण को बढ़ाया गया है। बेरोजगारी की दर घटकर 3 प्रतिशत हुई है। 

यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती पारदर्शी तरीके से की। 46 हजार पुलिस को पदोन्नति दी । जिन भर्ती पर रोक लगाई थी उसे भी न्यायालय के आदेश पर कराया। साइबर पुलिसिंग की व्यवस्था की FSL लैब की व्यवस्था की है। फोरेंसिक इंस्टिट्यूट की कार्यवाही आगे बढ़ी है। महिला पुलिस की संख्या तीन गुना की गई है। महिला सुरक्षा का सशक्त नमूना प्रस्तुत कर रही हैं। यूपी पहला राज्य है जिसमे महिला पुलिस बिट की व्यवस्था की है। पांच साल में कोई दंगा नही हुआ, कोई आतंकी घटना नही हुई, सीमावर्ती जिलों में जॉइंट पुलिसिंग की व्यवस्था की है। चार जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की। डकैती, लूट, बलात्कार जैसे अपराध में कमी भी हुई है। धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है। 155 दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
पेशेवर माफिया की संपत्ति को जब्त किया। बसपा में 364, सपा सरकार में700 से अधिक दंगे हुए थे। भाजपा सरकार में कोई दंगा नही हुआ कोई आतंकी घटना नही हुई है। एटीएस के सेंटर स्थापित किए है। क़ानून व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की छवि को बदल दिया है। यूपी आज देश मे निवेश का अच्छा गन्तव्य मिला है। तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे है। रोजगार बढ़ा। कोरोना काल मे 66 हजार करोड़ का निवेश मिला है। पहला डाटा सेंटर भी यूपी में बना रहा है।

एमएसएमई सेक्टर 2017 तक बन्दी के कगार पर था। हमारी ओडिओपी योजना मॉडल बनी है। एक्सपोर्ट का हब बना है यूपी। दो लाख करोड़ रुपये का ऋण एमएसएमई सेक्टर को दिलाया है। प्रशिक्षण के साथ संसाधन भी दिए है । डिफेंस कॉरिडोर पर तेजी से काम हुआ है। ब्रह्मोस मिसाइल का प्लांट स्थापित हुआ है।

एंटी भूमाफिया टा टास्क फोर्स ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर अस्पताल बनाये है। 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। सरयू नहर, बाण सागर नहर परियोजना का सहित अन्य परियोजना लंबित पड़ी थी। हमारी सरकार ने उन्हें पूरा कराया है। 21 लाख  हेक्टेयर  से अधिक भूमि को  सिंचाई की सुविधा मिली है।

बसपा और सपा के सरकार में हुई कुल खरीद से ज्यादा धान और गेंहू खरीदा गया है। सपा बसपा सरकार में 29 चीनी मिल बिकी थी। गन्ना किसानों को अब तक 1.97 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। तीन नई चीनी मिल स्थापित की है। चीनी का उत्पादन 64 लाख टन था अब 116 लाख टन चीनी का उत्पादन हो रहा है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारी टीम के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ सदस्य केशव प्रसाद मौर्य नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मैने उनके प्रति सुबह ही शुभकामनाएं पेश की है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago