The Voice of Bareilly since 2010

जन कल्याण सेवा समिति महाराजगंज तराई के अध्यक्ष बने अशोक कुमार पटवा

महाराजगंज। चौक मंदिर महाराजगंज तराई में जन कल्याण सेवा समिति का उद्घाटन जिलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि रमेश पाहवा ने किया। अशोक कुमार पटवा को समिति का अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा थे।

गणेश प्रसाद सोनी और अनिल कुमार कौशल को समिति का उपाध्यक्ष, श्यामजी गुप्ता को महामंत्री और ओमप्रकाश साहू को कोषाध्यक्ष बनाया   गया है। ओमप्रकाश कौशल सह मंत्री, शिव प्रसाद गुप्ता संगठन मंत्री, रितेश कौशल सह कोषाध्यक्ष तथा बसंत कुमार कौशल और श्याम किशोर गुप्ता लेखा परीक्षक बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!