Good news : इस्कॉन वृंदावन ने बरसाना में रोपे 3000 वृक्षों के पौधे

Good news : इस्कॉन वृंदावन ने बरसाना में रोपे 3000 वृक्षों के पौधे

गौरव शर्मा, वृंदावन। इस्कॉन (ISKCON) ने के बजाज इलेक्ट्रिकल ग्रुप के सहयोग से केआरएस ग्रुप राधारानी टाउनशिप बरसाना में रविवार को तीन हज़ार वृक्षों का रोपण किया।

समारोह में इस्कॉन (ISKCON) वृन्दावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, उपाध्यक्ष जनार्धन स्वामी महाराज, डायरेक्टर त्रिकलाजन दास और डायरेक्टर कम्युनिकेशन सौरभ दास उपस्थित रहे। साथ ही बजाज इलेक्ट्रिकल की ओर से मूलचंदानी, विपुल और प्रवेश ने भी समारोह में भाग लिया। समारोह में विशिष्ट सहयोग केआरएस ग्रुप के स्वामी जे.पी. त्यागी का रहा।

इस्कॉन के सौरभ त्रिविक्रम दास ने बताया कि यह समारोह इस्कॉन वृन्दावन के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न हुआ है। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक केआरएस ग्रुप के सौजन्य से इस्कोन मंदिर की एक और भी शाखा बरसाना धाम में बनना शुरू हो जाएगी।

error: Content is protected !!