The Voice of Bareilly since 2010

मुख्यमंत्री हेल्पलाइनः पुलिस व अन्य विभाग आपकी परेशानी नहीं सुन रहे तो यहां करें शिकायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का लोकार्पण किया। हेल्पलाइन से शिकायतकर्ता की परेशानी का जब तक निराकरण नहीं हो जाता तब तक इसका फालोअप किया जाएगा। इस हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत तभी बंद होगी जब शिकायतकर्ता खुद यह कहेगा कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है। 

इस हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान से इसके टोल फ्री नंबर 1076 में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। हेल्पलाइन केंद्र में 500 सीटों की व्यवस्था है जिसमें शिकायत दर्ज करने के लिए स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेगा।

error: Content is protected !!