शाहजहांपुर में भी हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बच्ची का गला दबाया, हालत नाजुक

बरेली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही दस साल की बच्ची के साथ एक युवक ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। खेत में इस हैवानियत के बाद वह बच्ची को मरा समझ कर वहीं पर निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ कर भाग गया। देर रात जब परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू करी तो बच्ची खेत में पड़ी मिली। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया।

तिलहर के एक गांव की यह बच्ची गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर खेत पर ले गया और ओमप्रकाश के गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसे मृत समझकर नग्न अवस्था में ही खेत पर छोड़ कर भाग गया।

देर रात तक जब बच्ची घर वापस नहीं गई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद वह खेत में पड़ी मिली। वे बच्ची को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। देर रात होश में आने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी पुलिस और परिवारीजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक तिलहर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत अब ठीक है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago