उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर , आंधी-बारिश ने ली 14 लोगों की जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया। मंगलवार दोपहर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आयी तेज आंधी और बारिश ने 14 लोगों की जान ले ली। सर्वाधिक चार मौतें सीतापुर में हुईं। पूर्वांचल में तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। मौसम के बिगड़े मिजाज से गेहूं और आम की फसल को खासा नुकसान हुआ है।

सीतापुर के मछरेहटा में घर की छत से आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधु गुप्ता की गिरने से मौत हो गयी। इसी तरह हरगांव इलाके में बिजली का खंभा गिरने से एक युवक ब्रजेश की मौत हो गयी। दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई आंधी के बाद तेज बारिश के बीच रेउसा और उसके आस पास इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसेती निवासी रामशंकर खेत पर जा रहा था। आंधी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ ऊपर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, रामपुरकलां में आंधी में दीवार गिरने से सरवा जलालपुर थाना रामपुरकलां निवासी शिवप्यारी की मौत हो गई। अलग-अलग इलाकों में तीन लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हरदोई में आंधी में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई।

अम्बेडकर नगर में एक व्यक्ति की मौत
भीटी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर छितूनिया में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए राम किशोर की मौत हो गई जबकि साथ खड़े गांव के ही राम जियावन और रविकांत घायल हो गए।

बाराबंकी में आंधी तूफान ने दो लोगों की जान ली
तेज आंधी से अलग अलग क्षेत्र में छप्पर व पेड़ के नीचे दबकर महिला समेत दो की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

रायबरेली में एक युवक की मौत
बछरावां के कुसेलीखेड़ा मजरे इचौली निवासी रामनिवास खेतों पर गया था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और पानी आ गया। वह अपने घर की ओर जा रहा था इसी बीच एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

लखीमपुर में दीवार गिरने से दो की मौत, आठ जख्मी
ईसानगर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव में उमेश रस्तोगी, बबलू और रामकेश के घर पास-पास बने हैं। ओलों से बचने के लिए ये लोग छप्पर के नीचे बैठ गए। तभी दीवार गिर गई। जिसमें उमेश, बबलू और रामकेश दीवार के नीचे दब गए। इस बीच दीवार में दबे उमेश रस्तोगी के पांच वर्षीय पुत्र शुभम की मौत हो गई। दूसरी ओर ईसानगर थाना क्षेत्र के ही हटवा गांव में दीवार गिरने से रजनीऔर लोकराम दब गए। लालाराम की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली से एक की मौत
गाजीपुर में मंगलवार की सुबह लगभग मुसाफिर सिंह यादव शौच के लिए बाहर गया था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मिर्जापुर में दीवार गिरने से एक की मौत
लालगंज में तेज आंधी-पानी के चलते लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में पाही पर सोए अधेड़ पर मिट्टी की दीवार गिरने से मौत हो गयी।

छज्जा गिरने से एक की गई जान
जौनपुर में मंगलवार शाम को भी आई आंधी से केराकत में छज्जा गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आज भी आंधी-पानी के आसार
उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी अंचल में छिटपुट स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद जतायी गई है।

कंटेण्ट : लाइव हिन्दुस्तार से साभार

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago