छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को तेजाब पिलाया, फिर चाकू से पेट फाड़ा

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की गैरमौजूदगी में सोमवार देर रात पड़ोसी युवक महिला के घर में घुस गया। आरोपित ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को पहले जबरन तेजाब पिलाया, उसके बाद चाकू से उसका पेट फाड़ डाला। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एसिड अटैक समेत जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की।

इस 30 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है जबकि वह अपने तीन बच्चों के साथ यहां घर में रहती है। सोमवार देर रात पड़ोसी युवक सतेंद्र पुत्र रामचरन महिला के घर में घुस गया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए सतेंद्र ने महिला को जबरन तेजाब पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने शोर मचाना चाहा तो सतेंद्र ने पास में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसके पेट पर चाकू से कई प्रहार किए। इससे महिला की आंतें बाहर निकल आईं। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग उसके घर पहुंच गए जहां उसको खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख उसे वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि सतेंद्र झोलाछाप डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करता है। मंगलवार को सीओ उझानी संजय कुमार रेड्डी थाने पहुंचे और उससे पूछताछ की। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ महिला के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago