Categories: NewsWorld

हैती में‘मैथ्यू’ का कहर, 900 से ज्यादा लोगों की मौत, अब पहंचा अमेरिका

पोर्ट ओ प्रिंस। भीषण तूफान ‘मैथ्यू’ के चलते दक्षिणी हैती में 900 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के सीनेटर हर्वे फोरकांद ने बताया कि उन्होंने अब तक 400 मौतें दर्ज की हैं। कई इलाकों में अभी नहीं पहुंचा जा सका है। सुद की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया घंटों चली तेज हवाओं और लगातार बारिश से देश का समूचा दक्षिणी हिस्सा जलमग्न हो गया। मैथ्यू ने मंगलवार को हैती में दस्तक दी थी। यह भीषण तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा में पहुंच कर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। फ्लोरिडा में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।

केयर हैती एनजीओ के निदेशक जीन माइकल विग्रेक्स के मुताबिक दक्षिणी हैती में 29,000 से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं। ग्रांड अंसे के दक्षिणी विभाग जेरेमी में करीब 80% भवन नष्ट हो गए हैं। वहां करीब 30,000 बाशिंदे रहते हैं। मानवीय सहायता मामलों के संयुक्त राष्ट्र संयोजक के मुताबिक 21,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 3.5 लाख लोगों को मदद की जरूरत है। इसने पेड़ उखाड़ दिए और पांच लाख लोगांे को बिजली से वंचित कर दिया। मैथ्यू को कल दूसरी श्रेणी के शक्तिशाली तूफान में रूप में मापा गया था। इसके पूर्वोत्तर फ्लोरिडा तट पर पहुंचने पर 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

जीन्यूज से साभार
bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

26 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

57 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago