The Voice of Bareilly since 2010

नेपाल में भूकंप के 4 और झटके, मृतक संख्या 8000 के पार

earthquakeकाठमांडो। नेपाल में रविवार को फिर भूकंप के चार झटके आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हिमालयी देश में पिछले माह के आखिर में आए विनाशकारी भूकंप के कारण 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

आज देर रात एक बज कर 50 मिनट पर आए 4.2 तीव्रता के भूकंप का केंद्र काठमांडो से 100 किमी पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में था। सिंधुपालचौक नेपाल में भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से एक है। तड़के दो बज कर 44 मिनट पर चार तीव्रता का एक और झटका आया जिसका केंद्र उदयपुर जिले में था। काठमांडो स्थित नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, तीसरे झटके की तीव्रता 4.4 थी और यह सुबह छह बज कर 34 मिनट पर आया जिसका केंद्र सिंधुपालचौक : तिब्बत में था।

बहरहाल, अब तक इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल में 25 अप्रैल को 7.9 तीव्रता का भूकंप आने से करीब 8000 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद से हिमालयी देश में रिक्टर पैमाने पर चार या अधिक तीव्रता वाले 156 से अधिक झटके आ चुके हैं।

error: Content is protected !!