‘नोबेल विजेताओं में से एक तिहाई से ज्यादा ने ब्रिटेन में की है पढ़ाई’

लंदन। विदेशों में पढ़ाई करने वाले एक तिहाई से ज्यादा नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की है। एक नयी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले 50 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सहित ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की है जो किसी अन्य देश के तुलना में ज्यादा है।

नोबेल संस्थान द्वारा वर्ष 2015 के पुरस्कारों की घोषणा करने वाले हफ्ते में आने वाले ब्रिटिश काउंसिल स्टडी में घोषणा की गई है कि विदेशों में अध्ययन करने वाले अधिकतर विद्वानों ने ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और दूसरे ब्रिटिश विश्वविद्यालयों को अमेरिकी और जर्मन विश्वविद्यालयों की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता दी।

1901 में पुरस्कारों को शुरू किए जाने से लेकर कुल 860 लोगों को पुरस्कार दिया गया है। इनमें से 131 ने अपनी शिक्षा का एक हिस्सा विदेशों में पूरा किया। 38 फीसदी ने अपनी शिक्षा ब्रिटेन में पूरी की।

हाल में नोबल पुरस्कार विजेताओं में रैंडी शेकमैन भी शामिल हैं जिन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई की जिन्होंने एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्नातक का तीसरा वर्ष पूरा किया। अमेरिका के कोशिका जैवविज्ञानी ने फिजियोलाॉजी ऑफ मेडिसिन में 2013 का पुरस्कार जीता। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में वर्तमान में करीब पांच लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं।

भाषा

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago