World

पेंटागन की रिपोर्ट, चीन-भारत सीमा पर तनाव बरकरार

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है लेकिन दोनों देशों ने अभी तक इन मतभेदों को उस स्तर तक पहुंचने से रोक रखा है जब 73 दिन तक डोकलाम में गतिरोध की स्थिति बनी रही थी।

अमेरिकी कांग्रेस को दी गई अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि चीन और भारत की विवादित सीमा के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तनाव बना हुआ है। चीन और भारत के गश्ती दल विवाद वाले क्षेत्र में नियमित रूप से एक-दूसरे के सामने आते हैं और दोनों ही पक्ष अकसर एक-दूसरे पर सीमा क्षेत्र उल्लंघन का आरोप लगाते हैं। चीनी और भारतीय बल नियमित सीमा बैठकों में विवाद पर चर्चा करते हैं और छोटी-मोटी टकराव की स्थितियों को रोकने के लिए सामान्यत: असहमतियों को सुलझा लेते है। हालांकि पेंटागन ने कांग्रेस को बताया कि 2017 के सीमा विवाद का स्थाई समाधान नजर नहीं आ रहा है।

पेंटागन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को चीन और भारत के बीच तनाव बना हुआ है। चीन इसे तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना भाग बताता है जबकि भारत उसके इस दावे को सिरे से खारिज करता रहा है। अकसाई चिन क्षेत्र को लेकर भी विवाद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपनी सक्रिय रक्षा रणनीति के तहत चीन के नेता अपने देश के रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं जिनमें सशस्त्र संघर्ष ना हो। गतिविधियों को इस तरह निर्धारित किया जाता है कि अमेरिका और उसके सहयोगी तथा साझेदार देशों या भारत-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सशस्त्र संघर्ष की स्थिति न बन पाए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में तथा भारत एवं भूटान के साथ लगी सीमा के क्षेत्र में भी चीन के क्षेत्रीय व समुद्री दावों में ये तरीके विशेष रूप से दिखाई देते हैं।  गौरतलब है कि चीन का दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद चल रहा है। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, वहीं वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर दावा करते हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि चीन की वेस्टर्न थियेटर कमांड का रुख भारत और आतंकवाद विरोधी मिशनों की तरफ है और भौगोलिक रूप से यह देश के अंदर सबसे बड़ी थियेटर कमान है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago