Categories: NewsWorld

UAE का मौसम बिगड़ा – बाढ़ की चपेट में पूरा UAE

दुबई। रेगिस्तान के लिए मशहूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अप्रत्याशित रूप से भारी बारिश हुई। इस बारिश के चलते सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। इसके चलते यूएई में गुरुवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मूसलाधार बारिश और आंधी के चलते लोगों को घर से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

यूएई में तेज बारिश और तूफान के चलते रास्ते बंद हो गए हैं और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बारिश ने तकरीबन पूरे यूएई को अपनी चपेट में लिया है। बारिश की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे दुबई और शारजाह से हुई। देखते ही देखते यहां तेज तूफान और बाढ़ के हालात बन गए।

यूएई जैसा ही मौसम ओमान में भी देखने मिला। तूफान और बारिश की वजह से यहां तीन लोगों की मौत हो गई। अबुधाबी में स्टॉक मार्केट बंद कर दिया गया। यहां ज्यादातर पॉम ट्री हैं जो टूटकर सड़कों पर गिर गए।अबुधाबी में कई फ्लाइट्स को या तो कैंसल कर दिया गया या उन्हें रोक दिया गया। उधर दुबई की बात की जाए तो यहां भारी बारिश के चलते अब तक 250 से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं। यहां 126 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

अबुधाबी पुलिस के जनसंपर्क प्रमुख कर्नल जमाल अल-अमेरी ने बताया कि क्षेत्र में कई वाहन दुर्घटनाओं की खबरें आई हैं, लेकिन इनमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस बीच शिक्षा मंत्री ने खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार को सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों को बंद रखे जाने की जानकारी दी है। दिन के समय अबुधाबी में 100 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग ने अभी देशभर में मौसम अस्थिर बने रहने की आशंका जताई है।

 

 

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago