The Voice of Bareilly since 2010

हरि मंदिर में आरंभ हुआ राधा अष्टमी महोत्सव, प्रथम दिवस हरिनाम संकीर्तन से शुरुवात

BareillyLive : श्री हरी मन्दिर के 63 वे राधा अष्टमी महोत्सव के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम की श्री बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन से शुरुवात हुई। जिस में मंडल के सभी सदस्यो ने ठाकुर जी के चरणों में अपनी हाजिरी दी। जिस में मंडल द्वारा कई भावपूर्ण भजन गाये गए। १: सारी दुनिया दीवानी है राधा रानी आप की। २: हम दीवाने तू आ गए श्री राधा तेरे बरसाने में। ३: तेरी रहमत का दरिया सारे आम चल रहा हैं। ४: आशा रख पगली वो आयेगे। ५: मैंने मोहन को बुलाया है वो आता ही होगा। ६ : बिन पिए नशा हो जाता है जो राधे राधे गाता है आदि आदि सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। श्री हरी मन्दिर प्रबंध समिति के सचिव श्री रवि छाबड़ा ने बताया कि कल 09 सितंबर को शाम पांच बजे से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो की मंदिर परिसर की परिक्रमा करेगी। आज के कार्यकम में सतीश खट्टर, रवि छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, संजय आनंद, अश्वनी ओबेराई, गोविन्द तनेजा, योगेश ग्रोवर, रंजन कुमार, अनिल चढ़ा, जतिन दुआ आदि का विशेष सहयोग रहा। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू छाबड़ा, नेहा आनंद, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, सीमा तनेजा, ममता ओबेराय, विमल सोंधी, निशा,अलका, मीरा, परवेश कोचर आदि का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!