Microsoft सर्फेस सीरीज का सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च

नई दिल्ली। अमेरिका कीदिग्गज टेक कंपनीमाइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)  ने एक नया किफायती विंडोज 10 Surface Laptop Go लॉन्च किया है। इसकी कीमत 549 डॉलर (करीब 40,251 रुपये) से शुरू होती है। यह माइक्रोसॉफ्ट के पॉपुलर सर्फेस लैपटॉप 3 (Surface Laptop 3 ) का सबसे अफॉर्डेबल वर्जन है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। अमेरिका में इसकी शिपिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। 

स्पेसिफिकेशंस
Surface Laptop Go में 12.4 इंच का टचस्क्रीन (touchscreen) डिस्प्ले है, जबकि सर्फेस लैपटॉप 3 में 13.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। हालाकि यह अभी भी कंपनी की PixelSense तकनीक का उपयोग करता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो  3: 2 और रिजॉल्यूशन 1536 x 1024 पिक्सल है।  Surface Laptop Go में एक 720p HD वेब कैमरा है। साथ ही दो स्टूडियो क्वालिटी माइक हैं, जिनसे बेहतर वीडियो कॉलिंग (video calling) में मदद मिलेगी। हालांकि इस लैपटॉप में फेसियल रिकॉग्निशन (facial recognition) फीचर नहीं है लेकिन कुछ वैरियंट फिंगरप्रिंट स्कैनर (fingerprint scanner) के साथ आते हैं।

Microsoft का दावा है कि Surface Laptop Go अब तक का सबसे हल्का सर्फेस लैपटॉप है। यह फुल-साइज बिकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। लैपटॉप प्लास्टिक से बना है, लेकिन इसके टॉप पर एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।  Laptop Go एक USB-C, एक नियमित USB-A पोर्ट, हेडफोन जैक और सर्फेस कनेक्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।
 

इंटेल के 10वीं पीढ़ी के कोर i5 प्रोसेसर ( Intel’s 10th generation Core i5 processor) के साथ 4GB रैम की सुविधा है।  बेस मॉडल में  64GB MMC स्टोरेज है। यदि आप अधिक खर्च कर सकते हैं, तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ थोड़ा अपग्रेडेड वर्जन 699 डॉलर में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप लेटेस्ट वाई-फाई 6,  ब्लूटूथ 5 के साथ आता है। इसमें 13 घंटे की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago