The Voice of Bareilly since 2010

SBI कर रहा है 9500 पदों पर नियुक्तियां, तुरन्त करें आवेदन, ये है Last Date

career with SBIनयी दिल्ली। बैंकिंग की तैयारी करने वालों के लिए यह खुश करने वाली खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) करीब 9500 पदों पर नियुक्तियां कर रहा है। सन् 2013 के बाद पहली बार ऐसा अवसर है, जब स्टेट बैंक इतने अधिक पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। अपने ग्राहकों की सहायता के लिए एसबीआई जूनियर असिस्टेंट और सेल्स फंक्शन पदों पर ये नियुक्तियां करेगा।

अंतिम तिथि : भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क स्तर के इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए अंतिम दिनांक 10 फरवरी निर्धारित है।

आयुसीमा और योग्यता :

इन पदों पर आवदेन के इच्छुक अभ्यार्थी का स्नातक या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। वहीं, बैंक ने इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 साल है।

बता दें कि साल 2017 की शुरुआत में एसबीआई में 2,79,803 स्टूडेंट्स काम करते थे लेकिन सितंबर के अंत तक यह संख्या कम हो गई। सितंबर 2017 तक एसबीआई में 2,69,219 कर्मचारी काम कर रहे थे। बैंक में सबसे अधिक वैकेंसी उत्तर प्रदेश में स्थित ब्रांच और महाराष्ट्र के ब्रांचों में है।

error: Content is protected !!