The Voice of Bareilly since 2010

नवोदय विद्यालयों की 16 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए 16 मई 2021 आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (Navodaya Vidyalaya Selection Test 2021) स्थगित कर दी गई। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध कराये गए अपडेट के अनुसार प्रवेश परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। यह प्रवेश परीक्षा मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर देश के विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों में आयोजित होनी थी।

नवोदय विद्यालय समिति परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कहा है कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की नई तिथि से कम से कम 15 दिन पूर्व घोषणा की जाएगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 को दूसरी बार प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित किया गया है। हालांकि, मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में प्रवेश परीक्षा के आयोजन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम (19 जून) में किसी भी प्रकार के संशोधन की घोषणा नहीं की गई  है।

एनवीएस ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2021 को जारी किया था।

error: Content is protected !!