The Voice of Bareilly since 2010

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने कृष्ण स्वरूप सक्सेना को प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार से नवाजा

Bareillylive (लखनऊ, 20 मार्च 2026): उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना को प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार हेतु चयनित घोषित किया है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस ने दिनांक 15 मार्च 2026 के अपने पत्र के माध्यम से श्री सक्सेना को इस सम्मान की सूचना दी।

यह पुरस्कार सभागार, सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप श्री सक्सेना को एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की जाएगी। संस्थान ने श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना के उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। पत्र में उनके साहित्य को समृद्ध करने वाले कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उनके यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना भी व्यक्त की गई है।

श्री सक्सेना का चयन उनकी रचनाओं की गुणवत्ता एवं साहित्य जगत में उनके महत्वपूर्ण स्थान को दर्शाता है, जो उत्तर प्रदेश के साहित्यिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले प्रयासों का प्रतीक है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर साहित्य, राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने श्री सक्सेना को हार्दिक बधाई दी। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल श्री सक्सेना के व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उत्तर प्रदेश के साहित्यिक धरोहर को मजबूत करने वाली पहल है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एडवोकेट श्री अनिल कुमार ने बधाई देते हुए उनके साहित्यिक सफर की सराहना की। इसी क्रम में श्री सुबोध जौहरी (एडवोकेट), श्री लाल बहादुर गंगवार, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, श्री इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. प्रियंका पांडे, श्री सुरेश रस्तोगी, श्री प्रवीण मिश्रा, श्री प्रेम शंकर गंगवार, श्री राकेश मिश्रा, नीतू रानी, वीरेंद्र रायजादा, अनुज कुमार, डॉ. अजय कुमार सक्सेना, श्री मुनीश सक्सेना (एडवोकेट), श्री सुशील वर्मा, वंदना वर्मा, श्री अशोक कुमार अग्रवाल, श्री रमेश गुप्ता, श्री महावीर गंगवार तथा श्री विनोद कुमार ने भी श्री सक्सेना को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!