Bareillylive : शहर की सबसे पुरानी उत्तराखंड संस्था पर्वतीय समाज (रजि.), जिसकी स्थापना 1961 में हुई थी, अपना वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल को आयोजित करेगी। इसने बरेलीवासियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराया है।
दुर्गा नगर में क्षेत्रीय सचिव प्रभात गैरोला द्वारा बुलाई गई आवश्यक बैठक में प्रमुख सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को तन-मन-धन से मजबूत करने के लिए सभी को मनोयोग से कार्य करना चाहिए। सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सहयोगी कर्णधारों को सम्मानित करने की परंपरा पर जोर दिया, जो उनका उत्साह बढ़ाती है।
मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने स्थानीय कलाकारों को मंच पर प्राथमिकता देने और उनका आत्मविश्वास मजबूत करने की अपील की। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू व सोमा परिहार ने महिला विंग गठन पर बल दिया तथा कलाकारों को मार्गदर्शन की सहमति जताई। पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे ने संस्था के कार्यक्रमों की सराहना की। मनोनीत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट ने नई तकनीक से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को युवा-अनुकूल बनाने का सुझाव दिया।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया ने सभी सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार माना। बैठक में उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चंद्र प्रकाश जोशी, आनंद सिंह मेहता, प्रमोद कुमार पंत, दीवानी चंद, पुष्कर सिंह बोहरा, गोपाल सिंह राणा, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, डिगर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह परिहार, दिनेश जोशी, विनोद तिवारी, राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply