The Voice of Bareilly since 2010

सीयूसीईटी 2026 लॉन्च: एआई और स्किल-बेस्ड एजुकेशन से युवाओं के लिए ग्लोबल करियर के नए द्वार

Bareillylive : बदलते वैश्विक परिदृश्य में एआई, स्किल-बेस्ड लर्निंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा भविष्य की कुंजी बन चुकी है। युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश (सीयू यूपी) ने बरेली में सीयूसीईटी 2026 (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पोर्टल लॉन्च किया। इस अवसर पर 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की गई, जो मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के लिए वरदान साबित होगी।

प्रेस वार्ता में प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में डिग्री से अधिक स्किल, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोजर महत्वपूर्ण हैं। सीयू यूपी देश की पहली प्राइवेट एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है, जिसने पारंपरिक मॉडल को पीछे छोड़ इंडस्ट्री-अलाइनड इकोसिस्टम विकसित किया। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम सहित 23+ कंपनियों के साथ साझेदारी से पाठ्यक्रम रोजगारपरक बने हैं। 100+ कॉरपोरेट्स का कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड छात्रों को इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और इंडस्ट्री कनेक्ट प्रदान करता है।

पिछले सत्र में 2,000+ छात्रों को करोड़ों की स्कॉलरशिप मिल चुकी है, जिससे उच्च शिक्षा समावेशी बनी। प्रो. सिंह ने ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहलों का जिक्र किया, जो स्टार्टअप्स को फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट सपोर्ट देती हैं। छात्र जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। 2500 करोड़ के निवेश से बने एआई-इनेबल्ड स्मार्ट कैंपस में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्मार्ट हेल्थकेयर, एआई-एमएल रिसर्च सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब हैं।

एनईपी-अनुरूप क्रेडिट सिस्टम छात्रों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है। 2026-27 सत्र के लिए 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम शुरू हो रहे—यूजी, पीजी और लेटरल एंट्री—जो डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च, साइबर सिक्योरिटी पर फोकस्ड हैं।राष्ट्रीय उपलब्धियों में ‘क्वांटम फॉर भारत’ मिशन और देश का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन शामिल हैं।

पोर्टल लॉन्च करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि यह एडमिशन से अधिक, युवाओं को ग्लोबल करियर, आधुनिक शिक्षा और स्कॉलरशिप से जोड़ने का अभियान है। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। सीयू यूपी का विजन उत्तर प्रदेश को एआई, रिसर्च और टेक इनोवेशन का केंद्र बनाना है। सीयूसीईटी 2026 इस दिशा में मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!