bareillylive:भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर चोरी, उद्योगपतियों ने उठाई स्थायी पुलिस पिकेट की मांग
बरेली भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लगे 400 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से ट्रांसफॉर्मर का तेल और कॉपर निकाल लिया
वारदात के दौरान ट्रांसफॉर्मर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लाइनमैन को सूचित किया गया। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई
घटना के बाद उद्योगपतियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि पहले भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नियमित पुलिस पिकेट और गश्त होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहती थी
लेकिन वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
उद्योगपतियों ने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी से करीब 250 केवीए का पूरा ट्रांसफॉर्मर चोरी हो चुका है
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उद्यमियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
घटना के विरोध में भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में उद्योगपतियों की आपात बैठक आयोजित की गई
बैठक में सर्वसम्मति से जिला एवं पुलिस प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र में स्थायी पुलिस पिकेट की पुनः स्थापना, नियमित पुलिस गश्त, चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई
साथ ही उद्योगों, कर्मचारियों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं जवाबदेह सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया
बैठक में अध्यक्ष अजय शुक्ला, मनोज पंजाबी, आशीष तायल, दुष्यंत सिंह, आर.एन. दीक्षित, जयशील जॉनी, सलिल शुक्ला, विकास गंगवार, राजकुमार शर्मा, शशांक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्योगपति एवं सदस्य मौजूद रहे।






Leave a Reply