The Voice of Bareilly since 2010

धर्मांतरण के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

bareillylive:धर्मांतरण के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

बरेली हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष अभिषेक सिंह , हिमांशु , राहुल गुप्ता के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया


अभिषेक सिंह का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित रूप से लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने संबंधित पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बरेली में मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने एक अलग ट्रस्ट बनाकर विदेशों से फंडिंग प्राप्त की है

आरोप लगाया गया कि इस ट्रस्ट के माध्यम से चर्च की जमीन, शादी, विदेश में नौकरी, मुफ्त इलाज और आवास जैसी सुविधाओं का लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है


शिकायत में जगमोहन सिंह, राजीव मसीह, आनंद सैमसन, संजीव कुमार और बिशप सीजी दयानंद समेत अन्य लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रार्थना सभाओं में लोगों को बुलाकर उन्हें धार्मिक साहित्य दिया जाता है और ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाता है

साथ ही बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जाता है


शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए

ज्ञापन के दौरान मिंटू सिंह , रोहित शर्मा , हिमांशु , कमल शर्मा, पवन , सूरज प्रधान , जितिन सिंह , सोमवीर , राहुल गुप्ता , ध्रुव देवल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!