The Voice of Bareilly since 2010

देहरादून में बारिश का कहर: सहस्रधारा के पास बाल्दी नदी उफान पर, 107 सड़कें बंद, हाई अलर्ट जारी

bareillyliye:bareillynews:देहरादून में बारिश का कहर: सहस्रधारा के पास बाल्दी नदी उफान पर, 107 सड़कें बंद, हाई अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के सहस्रधारा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाल्दी नदी उफान पर पहुंच गई

तेज बहाव के कारण नदी किनारे के इलाकों में खतरा बढ़ गया है, जबकि प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है

पिछले 24 घंटों से राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है

भारी वर्षा के कारण कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेशभर में कुल 107 सड़कें मलबा और चट्टानें गिरने के कारण बंद हो गई हैं

जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!