The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में 12 जुलाई को लगेगा ‘भगवान पार्श्वनाथ निशुल्क चिकित्सा महाशिविर’, तैयारियों को अंतिम रूप

bareillylive:बरेली में 12 जुलाई को लगेगा ‘भगवान पार्श्वनाथ निशुल्क चिकित्सा महाशिविर’, तैयारियों को अंतिम रूप

आज एक महत्वपूर्ण बैठक श्रृंखला का तृतीय “भगवान पार्श्वनाथ निशुल्क चिकित्सा महाशिविर” को लेकर श्री महावीर निर्वाण समिति ने जैन मंदिर, रामपुर गार्डन कार्यालय पर की

जिसमें रविवार 12 जुलाई को जैन मंदिर, रामपुर गार्डन में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाए जाने वाले चिकित्सा महाशिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।


राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि आगामी चिकित्सा महाशिविरों में स्कूल के विद्यार्थियों व उनके परिजनों, मीडिया कर्मियों, मलिन बस्तियों हेतु अभियान चलाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। बरेली के इतिहास में पहली बार स्थायी महाशिविर के चलते स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी के पहुंच में आ रही हैं


महाशिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस बार दो के बजाय तीन चिकित्सक गुणगांव के प्रसिद्ध चिकित्सालय से सेवाएं देने आ रहे हैं

साथ ही शिविर में नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी और लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।
व्यवसायी मनीष जैन ने कहा कि वर्षा ऋतु पौधे लगाने के लिए सर्वोत्तम है, शिविर में विशिष्ट जनों को पौधों के गमले उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे


समिति ने सभी स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, और महिलाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में आएं और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं


बैठक में, अतुल जैन, सुनील जैन, धनंजय जैन, सतीश जैन, देवेंद्र जैन, सुबोध जैन, ए.पी. जैन, डॉ अनिल कुमार जैन, डॉ पी.के. जैन, ए.पी. जैन, आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!