The Voice of Bareilly since 2010

ऑपरेशन क्लीन 3.0 शीशगढ़ पुलिस ने 530 लीटर कच्ची शराब समेत हजारों शराब के पव्वों का कराया विनिष्टीकरण

bareillylive:bareillynews:बरेली जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत थाना शीशगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी मात्रा में जब्त अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 10 जुलाई को उपजिलाधिकारी बहेड़ी द्वारा गठित टीम की निगरानी में संपन्न हुई।


पुलिस के अनुसार, मा. न्यायिक मजिस्ट्रेट बहेड़ी के 25 जून के आदेश के आधार पर थाना मालखाना में दर्ज 57 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से संबंधित जब्त माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया। इस दौरान 530 लीटर अवैध कच्ची शराब, 71 पव्वे देशी शराब तथा 1,991 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब को गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट किया गया।


विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, थाना प्रभारी शीशगढ़ और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मीरगंज की उपस्थिति में संपन्न हुई। न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा विनष्ट किए गए माल का विवरण थाना अभिलेखों और मालखाना रजिस्टर में दर्ज किया गया।


इस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी बहेड़ी, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, थाना प्रभारी शीशगढ़, आबकारी निरीक्षक मीरगंज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा मुख्य आरक्षी राहुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!