bareillylive:bareillynews:धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल और रंगदारी प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बरेली थाना कैंट पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने तथा रंगदारी और मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च को सदर बाजार निवासी विजेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने शोएब अली के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जान से मारने की धमकी देकर 7 हजार रुपये नकद तथा 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर रंगदारी वसूली।
आरोपियों ने पीड़ित से धार्मिक नारे भी लगवाए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे सनसनी फैल गई। इस संबंध में थाना कैंट में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 जुलाई को उज्ज्वल कॉलोनी के सामने स्थित मैदान से वांछित आरोपी भारत यादव (23) निवासी ग्राम चैत गोटिया, थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।






Leave a Reply