The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड में डोडा छिलका सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 5.84 किलो मादक पदार्थ बरामद

bareillylive:bareillynews:उत्तराखंड में डोडा छिलका सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 5.84 किलो मादक पदार्थ बरामद

बरेली थाना सुभाषनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे

अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिठौरा से सराय तल्फी रोड स्थित बिजलीघर के पास तिराहे से कुलदीप यादव (23) पुत्र रामगोपाल यादव निवासी ग्राम धनौरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं हाल निवासी रविंद्र नगर, थाना सुभाषनगर, बरेली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डोडा छिलका उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से भी सुभाषनगर और कोतवाली थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार तथा कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।

#bareillylive #bareillynews #बरेली लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!