bareillylive:bareillynews:एमएलसी चुनाव: शिक्षक सम्मेलन में जुटे शिक्षक, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर मंत्री धर्मपाल सिंह का विपक्ष पर हमला
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शनिवार को आईएमए हॉल में शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में मतदान की अपील की
इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला
धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कैसे मिली, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान कई सवाल खड़े करता है और इस पूरे प्रकरण में उनकी मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता
उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की
मंत्री ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा , दान से जुड़े कथित चोरी प्रकरण की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी
सम्मेलन में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम , विधायक एम पी आर्या, विधायक राघवेंद्र शर्मा , विधायक डी सी वर्मा , बहुरन लाल मौर्य, मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल , मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, एम एल सी महाराज सिंह , महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना , जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा , आवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया तथा एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।






Leave a Reply