The Voice of Bareilly since 2010

जीआरएम परिसर में नाटक प्रतियोगिता: मंच पर जीवंत हुए शेक्सपियर के कालजयी नाटक बच्चों के अभिनय ने बांधा समां

bareillylive:bareillynews:जीआरएम परिसर में नाटक प्रतियोगिता: मंच पर जीवंत हुए शेक्सपियर के कालजयी नाटक बच्चों के अभिनय ने बांधा समां

बरेली। डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय मॉण्टेसरी स्कूल परिसर में एक भव्य इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर के कालजयी नाटकों का ऐसा शानदार मंचन किया कि उपस्थित दर्शक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों के जीवंत अभिनय और संवाद अदायगी ने शेक्सपियर के दौर को जीवंत कर दिया।

विविध थीमों पर हुआ शानदार अभिनय


प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली:

एमरल्ड हाउस के बच्चों आद्या राठी, यशी पाठक, संस्कृति सिंह, देवांश सिंह, आद्विक, रिद्धिमा, प्रमोद रस्तोगी आराध्य अग्रवाल ने ‘ट्वेल्थ नाइट’ (लव कन्फ्यूजन एण्ड आइडेंटिटी) नाटक के जरिए प्रेम के भ्रम और मानवीय पहचान के ताने-बाने को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया


रूबी हाउस के कलाकारों पर्व अग्रवाल, अतुल कुमार, प्रतीक सिंह, सान्वी गुप्ता ,अमन खान, वैदेही आद्वित अग्रवाल, ईवा चौधरी ने ‘जूलियस सीजर’ (पाॅवर, बेट्रायल एंड कांसीक्वाइसेस) का मंचन कर सत्ता की भूख, धोखे और उसके विनाशकारी परिणामों के गंभीर संदेश को मंच पर उतारा


सफ़ायर हाउस के बच्चों प्रणव, गोयल मुदित दुबे, वत्सल अग्रवाल, दीपशिखा, देव कृष्ण, अर्जुन श्रीवास्तव, अधिराज सिंह, युवान ने ‘द टेम्पेस्ट’ मैजिक, कंट्रोल एंड फाॅरगिवनेस नाटक के माध्यम से जादू, नियंत्रण और अंत में क्षमा की महानता का सुंदर संदेश दिया


टोपाज़ हाउस के विद्यार्थियों वैदिक आहूजा, रिया खंडेलवाल, आद्विक सिंह, समृद्ध चौहान, कियान सिंह आर्यमा गंगवार, सम्राट सिंह और आयरा सिंह ने ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ जस्टिस, मर्सी एण्ड माॅरल च्वाइस नाटक खेलकर न्याय, दया की भावना और नैतिक विकल्पों के बीच चलने वाले द्वंद्व को बखूबी जिया


प्रतिभाशाली बच्चों के अभिनय का आकलन करने के लिए निर्णायक मंडल के रूप में सौरभ सक्सेना, कृतिका सब्बरवाल, निक्की अग्रवाल एवं ट्विंकल गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की कला और उनकी मेहनत की जमकर सराहना की। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार एमरल्ड सदन प्रथम, सफ़ायर द्वितीय, टोपाज़ सदन तृतीय, रूबी सदन चौथे स्थान पर रहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के कन्वीनर्स रजत भट्टाचार्य , रितु मदान, देवयानी मदान, दिव्या सिंह एवं दलजीत कौर आदि का विशेष सहयोग रहा, जिनकी देखरेख में यह पूरा आयोजन संपन्न हुआ


इस विशेष अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने और स्कूल के प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने संयुक्त रूप से विजेता सदन के नाम की घोषणा की और उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया

प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में शेक्सपियर के गंभीर और दार्शनिक पात्रों को समझना और उन्हें मंच पर इतनी सहजता से निभाना वाकई काबिलेतारीफ है। प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने भी सभी बाल कलाकारों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!