bareillylive:bareillynews:बरेली रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, अमेरिका से भी आया खिलाड़ी
बरेली। यू.पी. चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली शतरंज एसोसिएशन एवं माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यूपी फ्यूचर जीएम सीरीज के अंतर्गत बरेली रैपिड रेटिंग चैस टूर्नामेंट 2026 का शनिवार को माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ।
रैपिड टूर्नामेंट में 344 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। एक खिलाड़ी अमेरिका से भी टूर्नामेंट में भाग लेने आया है। बरेली ब्लिट्ज रेटिंग चैस टूर्नामेंट 2026 के मुकाबले कल से होंगे। उसमें 250 खिलाड़ी शामिल होंगे
उद्घाटन समारोह के अतिथि आनंद सिंह, सचिव, लखनऊ चैस एसोसिएशन रहे। समारोह में बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, अभय मोहन शर्मा उपाध्यक्ष बरेली शतरंज एसोसिएशन, रामकिशोर, सचिव, बरेली शतरंज एसोसिएशन, अतुल मिश्रा, संयुक्त सचिव, बरेली शतरंज एसोसिएशन, आर्यमन अग्रवाल, निदेशक, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, डॉ. प्रियंका सरकार, प्रधानाचार्या, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल तथा डॉ शमीम अहमद, सदस्य, बरेली शतरंज एसोसिएशन उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल द्वारा अतिथि आनंद सिंह को पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत करने से हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की मंगलकामना की।
अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, दूरदर्शिता और तार्किक चिंतन का उत्कृष्ट माध्यम है
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का बरेली आगमन पर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इसके उपरांत श्री आनंद सिंह एवं डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने शतरंज की बिसात पर चाल चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन चाल के साथ ही खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपने मुकाबले प्रारंभ किए।
प्रतियोगिता में दो दिन में कुल 9 राउंड होंगे। पहले दी
पाँच राउंड के उपरांत परिणाम इस प्रकार रहे—
अर्नव अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), अमोघ त्रिपाठी (यूएसए), प्रबल पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), आलोकिक माहेश्वरी (राजस्थान) एवं स्पर्श यादव (उत्तर प्रदेश) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँचों मुकाबले जीतकर 5-5 अंक अर्जित किए और संयुक्त रूप से बढ़त बनाई
4.5 अंकों के साथ एआईएम श्रेयांश साहू (उत्तराखण्ड), सीएम हरि ओम शर्मा (उत्तर प्रदेश), आदि सिंह (उत्तर प्रदेश), श्रेयश सिंह (उत्तर प्रदेश), कामद मिश्रा (मध्य प्रदेश), सक्षम दर्शन (उत्तराखण्ड), सतेन्द्र सिंह (उत्तर प्रदेश), शुभ सिंह सैनी (उत्तराखण्ड), कार्तिक खेतवाल (उत्तर प्रदेश) तथा सईद बेग (उत्तर प्रदेश) संयुक्त रूप से शीर्ष खिलाड़ियों के पीछे बने हुए हैं
प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी अधिकारियों एवं फिडे मान्यता प्राप्त आर्बिटर्स की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता का समापन 12 जुलाई को होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।






Leave a Reply