bareillylive:bareillynews:बरेली राष्ट्र जागरण युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह के नेतृत्व में बदायूं रोड, लाल फाटक स्थित आर्य हॉस्पिटल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विनोद पागरानी ने सहभागिता की। वहीं संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक रतन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज तथा संस्थापक एवं चेयरमैन सौरभ शर्मा भी मंचासीन रहे
कार्यक्रम के संयोजक दीपक गंगवार, डॉ. मीनाक्षी एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन सचिन श्याम भारतीय ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन सदैव जरूरतमंदों की सेवा, युवाओं को संगठित करने तथा समाज में सेवा और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है
समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह ने दीपक गंगवार को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा डॉ. मीनाक्षी को महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष , बदायू जिला अध्यक्ष आकाश राजपूत , दातागंज प्रभारी अनिकेत सिंह नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही लाल फटाक चौकी में कार्यकर्त भीष्म सिंह , सब इंस्पेक्टर प्रेम नारायण को उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा, जीतू देवनानी, सनातन संघ के लवलीन कपूर, बरेली जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, गिरीश कपूर , सहित अन्य समाजसेवियों को एवं पत्रकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लता गंगवार , मनोज शर्मा , हरमीत सिंह , सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a Reply