bareillylive:bareillynews: बरेली: तृतीय पुण्यतिथि पर रंगकर्मियों ने याद किए जे.सी. पालीवाल, ऑडिटोरियम के नामकरण की मांग
बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संस्थापक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी कबीर पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय जे.सी. पालीवाल जी की तृतीय पुण्यतिथि रविवार को संस्था के सदस्यों, रंगकर्मियों, बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों ने मिलकर मनाई। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और कला के प्रति समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाईसाहब ने बरेली को अंतरराष्ट्रीय रंगमंच से परिचित कराया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही कला और संस्कृति को आगे बढ़ाया जा सकता है।
“अनुशासन का पाठ उन्हीं से सीखा”
संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ‘टिटू’ ने कहा कि हम पालीवाल जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलेंगे और कला के क्षेत्र में उनके सपनों को साकार करेंगे। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि जीवन में अनुशासन का पाठ हमने भाईसाहब से ही सीखा और उसे जीवन में उतारने का प्रयास किया है।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैय्यद सिराज अली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रंगमंच को बरेली से परिचित कराने का श्रेय जे.सी. पालीवाल को ही जाता है।
ऑडिटोरियम के नामकरण की मांग
मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने मांग की कि स्व. पालीवाल के नाम पर बरेली में किसी ऑडिटोरियम का नाम रखा जाए और उसमें उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम का सफल संचालन कमल श्रीवास्तव ने किया। इसी क्रम में आयोजित भजन संध्या में राजेंद्र गुलाटी और कौशिक टंडन ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर श्री दिनेश पालीवाल, डॉ. पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, राजीव लोचन, नीलम वर्मा, अमित कक्कड़, नाहिद बेग, महबूब आलम, भूपेंद्र वर्मा, रत्ना वर्मा, रवि सक्सेना, प्रमोद उपाध्याय, रणधीर प्रसाद गौर, दिलशाद, अमित रंगकर्मी, शैलेंद्र आजाद, नरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






Leave a Reply