The Voice of Bareilly since 2010

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, फलदार व छायादार पौधे लगाए गए

bbareillylive:bareillynews:बरेली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, फलदार व छायादार पौधे लगाए गए

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बरेली में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली के मैदान में उपनियंत्रक राकेश मिश्र एवं चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया और प्रमोद डागर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जामुन, अमरूद, आम, इमली और पाकड़ सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

सिविल लाइन्स प्रभाग के प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव के सहयोग से पौधों की व्यवस्था की गई, जबकि पोस्ट वार्डन ब्रजेश कुमार गोस्वामी के सहयोग से पौधारोपण संपन्न हुआ। इसके अलावा बारादरी, अलखनाथ और सिविल लाइन्स प्रभाग की विभिन्न पोस्टों पर भी वार्डेंस ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया, प्रमोद डागर, प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, उपप्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला, अनिल शर्मा, कलीम हैदर सैफी सहित एसओ, आईसीओ एवं विभिन्न पोस्ट वार्डेंस ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!