The Voice of Bareilly since 2010

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण

bareillylive:bareillynews:वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण

बरेली। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026″ के अंतर्गत भव्य पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।

इस अवसर पर बरेली रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि, झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यालय परिसर में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल एवं निदेशक श्री आर्यमन अग्रवाल ने भी उनके साथ पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

विद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार एवं उप-प्रधानाचार्या सुश्री फराह दीबा हक़ के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!