The Voice of Bareilly since 2010

दलित-पिछड़े अपनी ताकत पहचानें, तभी मिलेगा अधिकार: शुभलेश यादव

bareillylive:bareillynews:दलित-पिछड़े अपनी ताकत पहचानें, तभी मिलेगा अधिकार: शुभलेश यादव

बरेलीऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीईए) की ओर से रविवार को बदायूं रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी ताकत पहचाननी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, जबकि यह संविधान प्रदत्त अधिकार है। उन्होंने जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे सभी वर्गों को उनकी वास्तविक भागीदारी मिल सकेगी।


शुभलेश यादव
ने नंद-सविता समाज को समाजवादी पार्टी में सम्मान मिलने की बात कहते हुए नगर निगम, नगर पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में समाज के लोगों को टिकट देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।


सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ‘सविता’ ने की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय और आरक्षण संबंधी योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 70 मेधावी छात्र-छात्राओं, 10 समाजसेवियों और 10 उत्कृष्ट व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआईएमसीईए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!