The Voice of Bareilly since 2010

रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेट्रो की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, रोटे. जितेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष

bareillynews:bareillylive:रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेट्रो की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, रोटे. जितेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष

अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली जिम्मेदारी, सेवा कार्यों और युवा गतिविधियों को गति देने का लिया संकल्प।

बरेली।रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेट्रो का अधिष्ठापन समारोह 12 जुलाई 2026 को होटल किशनाज, स्टेडियम रोड में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। रोटे. जितेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष तथा रोटे. सुनीत मूना ने सचिव का कार्यभार संभाला।

कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. अनिल महेश्वरी द्वारा मुख्य अतिथि, रोटेरियन्स एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए सेवा एवं सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष ने रोटे. जितेन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद की कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा, जबकि पूर्व सचिव ने रोटे. सुनीत मूना को सचिव पद की पिन पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी।

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटे. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि क्लब पूर्व की तरह सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही करियर गाइडेंस, वाद-विवाद प्रतियोगिता, इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता, मेडिकल एवं डायबिटीज जांच शिविर जैसे जनहित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे. डॉ. राजेश गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटे. सुरेन्द्र अग्रवाल ने दिया।

सचिव रोटे. सुनीत मूना ने बताया कि क्लब द्वारा 16 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे मेडिकल कैंप तथा सितंबर माह में युवा माह के अंतर्गत इंटर स्कूल गायन एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समारोह में क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!