The Voice of Bareilly since 2010

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सन सिटी विस्तार कॉलोनी में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

bareillylive:bareillynews:वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सन सिटी विस्तार कॉलोनी में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरेली। सन सिटी विस्तार कॉलोनी स्थित वैभव पार्क-2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे।

उनके साथ एडवोकेट अनिल सक्सेना, आशीष सक्सेना, बांके बिहारी मंडल अध्यक्ष मोहित अरोड़ा, शक्ति केंद्र संयोजक विजेंद्र पाल सिंह उर्फ सोनू कुर्मी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के निवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. सक्सेना ने स्वयं 10 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसपी तेजपाल, विपिन चौधरी, सुरेंद्र मलिक, के.बी.एम. सिंह, महेंद्र भाकुनी, संजय सक्सेना, अमित गुप्ता और सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!