bareillylive:bareillynew:अखिलेश यादव के खिलाफ कथित फेक पोस्ट का मामला: सपा अधिवक्ता सभा ने एसएसपी से की एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग
सोशल मीडिया पर भ्रामक व मानहानिकारक सामग्री प्रसारित करने का आरोप, पुलिस को सौंपा गया प्रार्थना पत्र; कार्रवाई के लिए छह दिन का समय
बरेली।समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित फर्जी, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत की है।
उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कथित फर्जी खबरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें अखिलेश यादव के संबंध में तथ्यहीन दावे किए जा रहे हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह सामग्री सुनियोजित तरीके से पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की छवि धूमिल करने तथा समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से साझा की जा रही है।
श्यामवीर सिंह ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और फर्जी प्रोफाइल संचालकों की वास्तविक पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय कानून की उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
उनका कहना है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और पुलिस की ओर से कार्रवाई के लिए छह दिन का समय दिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है।
इस दौरान श्यामवीर सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, समाजवादी अधिवक्ता सभा), जहागीर बेग, उमाशंकर यादव, रामसेवक, यशवीर सिंह यादव, अनिल कुमार कटियार, श्वेता शर्मा, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद कासिम इदरीसी, प्रतीक यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेंद्र यादव, इंतजार अली, आरिफ इदरीसी, अवधेश गुर्जर, शादाब अल्वी सहित समाजवादी अधिवक्ता सभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a Reply